गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

हरदा में लाखों रुपये की डकैती

हरदा : मध्यप्रदेश के हरदा जिले में पचास लाख रुपए से अधिक की डकैती का मामला सामने आया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि छीपाबड़ थाना क्षेत्र के खमलाय गांव में सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात पूर्व सरपंच हीरालाल पटेल के घर में चार से पांच बदमाश घुसे। इन्होंने घर में प्रवेश के दौरान लगे सभी सी सी टीव्ही कैमरों के कनेक्शन काट दिए। इस दौरान घर में सो रहे पूर्व सरपंच हीरालाल पटेल के बेटे आदित्य पटेल की नींद खुल गई। जिन्होंने बदमाशों को देखकर आवाज लगाई।

बदमाशों ने आदित्य को पकड़ लिया, इस दौरान आदित्य व उसकी पत्नी के हाथ-पैर बांध दिए गए। एक बदमाश उन पर बंदूक तानकर खड़ा रहा। जबकि अन्य बदमाश आलमारियों को खंगालने लगे। पीडित परिवार के अनुसार बदमाशों ने करीब एक किलो सोने के जेवर और कुछ नकदी को लूट लिया जो लगभग 50 लाख से अधिक का है। पुलिस सूत्रों ने बताया की पीडित परिवार के अनुसार इस घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश घर के पीछे के रास्ते से भाग गए।

आदित्य पटेल के मुताबिक बदमाशो के जाने के बाद किसी तरह से बंधी रस्सी खोली गई। इसके बाद उन्होंने घर के चौकीदार के फोन से परिजनों को सूचना दी। घटना की सूचना मिलने पर छीपाबड थाने में पदस्थ एस डी ओ पी उदयभान सिंह, छीपाबड़ थाना प्रभारी प्रवीण चढ़ोकर मौके पर पहुंचे। मामले की छानबीन प्रारंभ कर दी गई है। पुलिस द्वारा इस मामले में साइबर सेल व डॉग स्क्वॉड की भी मदद ली जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *