खरगोन : मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के गोगावा थाना क्षेत्र के घुघरिया खेड़ी स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की शाखा में 21 लाख रुपए से अधिक की चोरी के मामला सामने आया है। पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने घुघरिया खेड़ी के भीकनगांव रोड स्थित बैंक का मुआयना करने के बाद पत्रकारों को बताया कि तिजोरी में रखे 21 लाख 26 हजार 999 रुपये बीती रात चोरी कर लिये गये। उन्होंने बताया कि बैंक का सिक्योरिटी गार्ड लापता है, और सीसीटीवी फुटेज तथा अन्य तथ्यों के आधार पर इस मामले में उसकी भूमिका संदिग्ध नजर आ रही है।
बैंक मैनेजर त्रिलोचन सिंह भाटिया ने बताया कि सुबह आकर लॉकर रूम का दरवाजा टूटा हुआ मिला और खुले हुए लॉकर से उक्त राशि गायब होने पर पुलिस को सूचना दी गई। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित के एमडी राजेंद्र आचार्य ने बताया कि सिक्योरिटी गार्ड आउटसोर्सिंग सेवाओं के जरिए तैनात किया गया था।
बैंक से लाखों रुपए की चोरी
