गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

ललितपुर : नाबालिग किशोरी से का दुष्कर्म का मामला दर्ज

ललितपुर : उत्तर प्रदेश के ललितपुर में एक नाबालिग 16 वर्षीय किशोरी के साथ उसकी चाची के कथित सहयोग से एक युवक द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि थाना जाखलौन में एक ग्रामीण किशोरी की चाची बीती 30 सितंबर को पीड़िता को अपने घर लेकर गई, जहां गांव का ही युवक राजेश पहले से मौजूद था। दोनों ने मिलकर किशोरी को शराब पिलाई।

इसके बाद नशे की हालत में किशोरी के साथ राजेश ने दुष्कर्म किया। जब किशोरी को होश आया तो वह अपने घर पहुंची, जहां कुछ देर बाद उसकी तबियत बिगड़ गई। परिजन एक अक्टूबर को उपचार हेतु किशोरी को जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे तो चिकित्सकों ने प्रारंभिक उपचार के बाद उसे झांसी मेडीकल कालेज रेफर कर दिया। गरीबी हालत होने के चलते वह पीड़िता को उपचार हेतु झांसी नहीं ले गए।

जब 2 अक्टूबर की शाम किशोरी को थोड़ा होश आया तो उसने अपनी मां को उसके साथ दुष्कर्म होने की बात बताई। जिसके बाद पीड़िता की मां उसे फिर से जिला चिकित्सालय ले गई व उसने चिकित्सकों को बताया कि उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म हुआ है। चिकित्सकों ने तत्काल इसकी सूचना सदर कोतवाली पुलिस को दी। रात में कोतवाली पुलिस अस्पताल आई व किशोरी के पिता व मां से जानकरी ली व यह कहते हुए चली गई कि सुबह थाना जाखलौन चले जाना वहां अपनी शिकायत दर्ज कराना।
पीड़िता के माता पिता बीती 3 अक्टूबर की दोपहर थाना जाखलौन पहुंचे जहां पहले से ही आरोपी के पिता सहित लगभग 15 लोग मौजूद थे।

उन लोगों ने पीड़ित परिवार को धमका कर जबरदस्ती राजीनामा लिखवाकर थाने में दे दिया। आज जब यह पूरा मामला सोशल मीडिया में वायरल हुआ तब पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने इस पर संज्ञान लेते हुए चिकित्सालय पहुंचे जहां उन्होंने पीड़िता से सारी जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि एक आरोपी सहित महिला पर रेप का मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *