गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

फर्जी बैनामा के जरिये जमीन हड़पने वाले गिरफ्तार

सहारनपुर : उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के कुतुबशेर क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार को फर्जी बैनामा तैयार करके जमीन हड़पने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक नगर अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि मृतक व्यक्ति के नाम पर फर्जी बैनामा कराने वाले एक ग्राम प्रधान समेत तीन जालसाजों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रदुमन सिंह निवासी अलीपुरा उर्फ अहमदपुर मजरा नौगांवा थाना बेहट की एक बीघा जमीन इस्माइलपुर के जंगल में पड़ी है।

प्रदुम्न सिंह की मृत्यु के बाद इस जमीन पर ग्राम इस्माइलपुर के प्रधान सुखबीर उर्फ पप्पू की निगाह थी। इसी जमीन को कब्जाते हुए पप्पू ने सन् 2021 में अपने सगे साढू अभितेन्द्रा सिंह एवं एक अन्य के सहयोग से एक फर्जी व्यक्ति को प्रदुम्न सिंह बनाकर खड़ा करके इस एक बीघा जमीन का फर्जी बैनामा करवा डाला जिसको वह बेचने की फिराक में था।
सुखबीर उर्फ पप्पू एवं अभितेन्द्रा सिंह, जिन्हें थाना कुतुबशेर प्रभारी सतीश कुमार ने अपनी पुलिस टीम के सब इंस्पेक्टर जीतेन्द्र शर्मा,हेड कांस्टेबल अरूण कुमार व कांस्टेबल अनूप कुमार के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में ग्राम प्रधान सुखबीर सिंह उर्फ पप्पू पुत्र रतीराम निवासी ग्राम इस्माइलपुर, अभितेन्द्रा सिंह पुत्र तारा चंद निवासी ग्राम कुंआखेडा थाना सरसावा एवं वीर सिंह पुत्र बलवंत सिंह निवासी गांव भोजपुर गुर्जर थाना चिलकाना शामिल है। उक्त तीनों अभियुक्तों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *