गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बुलंदशहर में भू माफिया की संपत्ति कुर्क

बुलन्दशहर : उत्तर प्रदेश में बुलन्दशहर जिला प्रशासन ने भू माफिया सुधीर गोयल की 5.13 करोड़ की सम्पत्ति कुर्क कर ली।
पुलिस और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में गोयल के दो प्लॉट, एक कोठी और 12 निर्माणाधीन फ्लैटस को कुर्क करने की कार्रवाई पूरी की गयी।
जिला सूचना अधिकारी चांद मियां ने सोमवार को बताया कि जिलाधिकारी सीपी सिंह के आदेश पर गुंडा एक्ट के तहत लैंड माफिया सुधीर गोयल की सम्पत्ति में पुलिस और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में दो प्लॉट, एक कोठी और 12 निर्माणाधीन फ्लैटस को कुर्क कर लिया गया। पूर्व संपत्ति का मूल्य पांच करोड़ 13 लाख रुपये आंका गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *