गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भूस्खलन : चार की मौत

कई परिवारों के फंसे होने की आशंका

मुंबई : महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में भारी बारिश के कारण देर रात हुए भूस्खलन की घटना के बाद खालापुर गांव में चार लोगों की मौत हो गई और कई परिवारों के फंसे होने की आशंका है। सूत्र ने गुरुवार को यह जानकारी दी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ आज सुबह हेलीकॉप्टर से प्रभावित गांव पहुंचे और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और स्थानीय प्रशासन द्वारा किए गए बचाव कार्यों की निगरानी की।

महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई में गुरुवार को सभी विद्यालयों में छुट्टी की घोषणा कर दी है। रायगढ़ पुलिस नियंत्रण कक्ष ने कहा कि राहत एवं बचाव अभियान अभी भी जारी है क्योंकि भूस्खलन के बाद 45 घर मलबे में तब्दील हो हैं। वहीं, रायगढ़ पुलिस ने कहा कि अब तक 35 लोगों को बचाया गया है और रायगढ़ के नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, लेकिन अभी भी कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *