जकार्ता : मध्य इंडोनेशिया में भूस्खलन के बाद करीब 19 लोगों की मौत होने तथा दो लोगों के लापता हो जाने की रिपोर्टें हैं। स्थानीय आपदा एजेंसी के प्रमुख सुलेमान मालिया ने बताया कि दक्षिण सुलावेसी प्रांत के ताना तोराजा रीजेंसी में दक्षिण मकाले में चार और मकाले गांव में शनिवार को हुए भूस्खलन की चपेट में आकर 15 लोग अपन जान गंवा बैठे। बचाव दलों ने मलबे में फंसे दो लोगों को बचा लिया । अन्य पीड़ितों को बचाने के लिये बचाव अभियान जारी है।
श्री मालिया ने बताया कि पिछले सप्ताह से ताना तोराजा और इसके आस-पास के इलाकों में अनवरत बारिश हो रही है।भारी बारिश के कारण पहाड़ी ढलानों पर स्थित आवासीय क्षेत्रों की मिट्टी बह गई, जिससे भूस्खलन हुआ। इसमें निवासियों के घर दब गये। उल्लेखनीय है कि इंडोनेशिया के कुछ स्थानों पर वनों की कटाई के कारण भारी बारिश के दौरान भूस्खलन का खतरा ज्यादा रहता है। यहां मूसलाधार बारिश के कारण द्वीपसमूह राष्ट्र के कुछ क्षेत्रों में बाढ़ आ गयी है।
इंडोनेशिया में भूस्खलन से 19 लोगों की मौत, दो लापता
