सोलन : हिमाचल प्रदेश में बारिश के रुकने के बाद भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। कालका-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग (एनएच-5) पर कुमारहट्टी के पास भूस्खलन के कारण यातायात प्रभावित हो गया है। कुमारहट्टी के होटल इन के समीप पहाड़ी से भूस्खलन के चलते लगभग 30 फीट ऊंचा डंगा गिर गया।
इस कारण कुमारहट्टी से सोलन जाने वाला यातायात बडोग मार्ग की ओर डायवर्ट कर दिया गया है। हालांकि, सोलन से कुमारहट्टी की ओर जाने वाला फोरलेन का दूसरा हिस्सा यातायात के लिए खुला और सुचारू है। राहत की बात यह है कि अब तक किसी भी प्रकार के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।
प्रशासन ने मौके पर काम शुरू कर दिया है और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
कालका-शिमला एनएच पर भूस्खलन, हाईवे पर गिरा 30 फीट ऊंचा डंगा
