अनूपपुर : मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में वाहन चैकिंग के दौरान पुलिस ने लहसुन की बोरियों के नीचे बड़ी मात्रा में गांजा लेकर जा रहे गांजा को जप्त किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि चचाई पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान कल देर शाम एक पिकअप वाहन से लहसुन की बोरियों नीचे गाँजा लेकर जा रहे गांजा को जप्त कर लिया है। 76 पैकेट में 67 किलो गाँजा मिला है। पुलिस ने वाहन जप्त कर लिया है। वाहन मालिक की खोज शुरू कर दी गई है।
