श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षा बलों ने बुधवार को आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक सहयोगी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आज यहां बताया कि गिरफ्तारी नौपोरा जगीर क्रेरी गांव में आतंकवादियों की आवाजाही के बारे में विशेष जानकारी के आधार पर की गई। उन्होंने कहा, “खुफिया सूचना के बाद बारामूला पुलिस, द्वितीय बटालियन एसएसबी और सेना की 52 राष्ट्रीय राइफल्स के संयुक्त बलों ने उक्त गांव में घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया।”
पुलिस ने यहां जारी बयान में कहा, “कासो अभियान के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति ने संयुक्त बल को देखकर भागने की प्रयास किया, लेकिन से उसे पकड़ लिया गया। तलाशी में उसके पास से एक पिस्तौल, एक पिस्तौल मैगजीन और तीन जिंदा पिस्तौल की गोलियां बरामद हुई है।” जिसके बाद उस व्यक्ति को तुरंत हिरासत में ले लिया गया और उसकी पहचान नौपोरा जागीर क्रेरी के मोहम्मद सीदिक लोन के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया, “पूछताछ के दौरान उसने कबूल किया कि वह लश्कर-ए-तैयबा के लिए आतंकवादी सहयोगी के रूप में काम कर रहा था और सोपोर के सक्रिय आतंकवादियों आदिल दांतू और पाकिस्तान के विदेशी आतंकवादी उस्मान भाई के लिए काम कर रहा था और उसने जिले में लक्षित हत्या और जनता को आतंकित करने के लिए इन आतंकवादियों से हथियार/गोला-बारूद प्राप्त किया था। पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।
हथियारों के साथ लश्कर का सहयोगी गिरफ्तार
