गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

लश्कर का आतंकवादी गिरफ्तार

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा उप जिले से सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा के हाइब्रिड आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ऐसे व्यक्ति को ‘हाइब्रिड’ आतंकवादी मानती है जो कि सामान्य जीवन लौट चुका होता और उसका कोई पुलिस रिकॉर्ड नहीं होता है। ऐसे ही एक आतंकवादी को संयुक्त बलों ने लड्डू अवंतीपोरा नौके से गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने कहा, “पुलिस ने सुरक्षा बलों के साथ लड्डू अवंतीपोरा में नाका चेकिंग के दौरान प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े हाइब्रिड आतंकवादी को गिरफ्तार किया और उसके पास से एक ग्रेनेड सहित आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है। उसकी पहचान आबिद अहमद शेख के रूप में की गयी है।” उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि गिरफ्तार आतंकवादी लश्कर कमांडरों के संपर्क में था और हथियारों और गोला-बारूद लाने ले जाने में शामिल था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *