गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नरेला की इंडस्ट्रियल फैक्ट्री में देर रात लगी आग

नई दिल्ली: दिल्ली के नरेला औद्योगिक क्षेत्र में कल देर रात एक प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि नरेला इलाके में एक प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी।
उन्होंने बताया कि आग बुझाने के लिए दमकल की 14 गाड़ियां मौके पर भेजी गई थी जिन्होंने आग पर काबू पाया। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस के मुताबिक, फैक्ट्री मुकेश गुप्ता नाम पर है, जिसने पहली और दूसरी मंजिल दोनों को विवेक को केमिकल की मदद से पीवीसी सोल बनाने की फैक्ट्री चलाने के लिए किराए पर दी थी।
पुलिस ने बताया कि सभी मजदूर सुरक्षित बाहर निकल आए और आग पर अब काबू पा लिया गया है।

इससे कुछ दिनों पहले दिल्ली के मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास एक व्यावसायिक परिसर में लगी आग में दो दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *