संगरूर : पंजाब के संगरूर में बुधवार को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के आवास पर प्रदर्शन की कोशिश कर रहे किसानों और खेत मजदूरों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। किसान संगठनों ने कर्ज माफी समेत विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के आवास पर प्रदर्शन की घोषणा की थी। इससे पूर्व विभिन्न किसान, खेत मजदूर संगठनों के नेताओं ने पटियाला पुल पर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि भगवंत सिंह मान सरकार भी पिछली सरकारों की तरह किसान विरोधी, मजदूर विरोधी नीतियां अपना रही ह और मानी हुई मांगें भी पूरी नहीं कर रही है।
नेताओं ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री के साथ तीन अक्तूबर की तय बैठक रद्द होने के बाद उन्हें फिर बैठक के लिए इतना समय नहीं दिया जाना चाहिए था। उन्होंने मांग की कि मजदूरों को कम से कम 700 रुपये की दिहाड़ी पर साल भर रोजगार दिये जाने की गारंटी दी जानी चाहिए। पंचायत जमीनों का एक तिहाई हिस्सा मजदूरों को सस्ती दरों पर दिया जाना चाहिए और नजूल जमीनों के स्वामित्व अधिकार दलितों को दिये जाने चाहिए।
संगरूर में किसानों पर लाठीचार्ज
