चंडीगढ़ : मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को गुरुग्राम स्थित मेदांता द मेडिसिटी मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल में ‘सवेरा अर्ली स्क्रीनिंग एन्ड डिटेक्शन ऑफ ब्रेस्ट कैंसर कार्यक्रम’ का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर खट्टर ने स्तन कैंसर के प्रति माताओं- बहनों को जागरूक करने पर बल दिया, ताकि सभी महिलाएं इस घातक रोग से समय पर अपना बचाव कर सकने में सक्षम बन सकें।
