गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सुधार ट्रस्ट का कानून अधिकारी रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ़्तार

चंडीगढ़ : पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने गुरूवार को भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के दौरान इम्परूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर के कानून अधिकारी ( लॉ ऑफिसर) के तौर पर तैनात एडवोकेट गौतम मजीठिया को 08 लाख रुपए रिश्वत की मांग करने और लेने के आरोप में गिरफ्तार किया।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त कानून अधिकारी, निवासी ग्रीन फील्ड, मजीठा रोड, अमृतसर को जतिन्दर सिंह, निवासी प्रताप ऐवीन्यू, अमृतसर की तरफ से ऑनलाइन शिकायत के आधार पर गिरफ़्तार किया गया है। शिकायतकर्ता ने इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन पर शिकायत दर्ज करायी थी।

प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी ऑनलाइन शिकायत में कहा कि उक्त कानून अधिकारी ने उसकी ज़मीन एक्वायर करने के बदले ज़िला अदालत के निर्देशों पर 20 प्रतिशत और अधिक मुआवज़ा भाव 20 लाख रुपए का अतिरिक्त मुआवज़ा जारी करने के एवज़ में 08 लाख रुपए बतौर रिश्वत लिए थे। शिकायतकर्ता ने रिश्वत की रकम की अदायगी सम्बन्धी वकील के साथ हुई सारी बातचीत रिकार्ड करके सबूत के तौर पर सौंपी दी।

प्रवक्ता ने बताया कि विजीलेंस रेंज अमृतसर ने शिकायत की पड़ताल करके अधिकारी को दोषी पाये जाने के बाद गिरफ़्तार कर लिया है। इस सम्बन्धी मुलजिम वकील के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा के अंतर्गत विजीलेंस ब्यूरो के थाना अमृतसर रेंज में केस दर्ज किया गया है और मामले की आगे जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *