गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नशे के खिलाफ सख्त होंगे कानून

बढ़ाई जाएगी सजा

शिमला : हिमाचल प्रदेश में युवा लगातार नशे के दलदल में फंसते जा रहे हैं। सरकार नशे की रोकथाम के लिए आगामी बजट सत्र में कानून को सख्त करने वाली है। नशे की तस्करी करने वालों के खिलाफ सजा का ज्यादा प्रावधान नहीं है। राज्य में कांग्रेस की सुक्खू सरकार 14 मार्च से शुरु होने वाले विधानसभा के बजट सत्र में नशे के कानून को और सख्त कर सजा को बढ़ाने वाली है।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शिमला में कहा कि प्रदेश में हर रोज चिट्टे के साथ नशे के सौदागरों को पकड़ा जा रहा है। पूरे प्रदेश भर के यह अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन कानून सख्त न होने की वजह से ये लोग छूट जाते हैं। सरकार राज्य में व्यवस्था परिवर्तन के लिए आई है और परिवर्तन के दौर से प्रदेश गुजर रहा है। कुछ कानूनों में भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए बदलाव की आवश्यकता है जिन्हें कांग्रेस सरकार आने वाले समय में अमल में लाने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *