गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कार और डंपर की भिड़ंत में वकील की मौत, 5 घायल

फर्रुखाबाद : उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र में रविवार को एक डंपर और कार की जोरदार भिड़ंत में कार चला रहे वकील की दर्दनाक मौत हो गई तथा 5 अन्य कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि एटा जिले तें अलीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम वझेरा से वकील प्रशांत मिश्रा उम्र करीब 45 वर्ष अपने पिता तुलसीराम, पत्नी शिवानी, बेटाें 11 वर्षीय लक्ष्य व 5 वर्षीय रूद्र के अलावा गांव के पड़ोसी अरुण कुमार के साथ कार से फर्रुखाबाद जिले में फतेहगढ़ आ रहे थे।
उनकी कार जब आज प्रातः करीब 7:00 बजे फर्रुखाबाद जिले के मऊ दरवाजा थाना क्षेत्र में रोशनाबाद रोड से ग्राम खगऊ के समीप से गुजर रही थी, उसी समय सामने से आ रहे एक डंपर से जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गये। इसमें प्रशांत कीमौत हो गयी तथा कार सवार 5 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे प्रशांत को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए अन्य यात्रियों को फर्रुखाबाद के डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया। दुर्घटना के बाद डंपर को मौके पर छोड़कर चालक और परिचालक फरार हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *