गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रिहाइशी इलाकों में घुसा तेंदुआ

लोगों के मॉर्निंग वॉक पर न जाने का अलर्ट जारी
कानपुर :
कानपुर शहर के रिहाइशी इलाके अर्मापुर कॉलोनी में तेंदुए ने दस्तक दे दी है। बुधवार सुबह तेंदुआ कॉलोनी में देखा गया। शोर मचा तो कॉलोनी के पीछे झाड़ियों में दुबक गया। पुलिस और वन विभाग की टीमों ने कांबिंग की पर उसका कुछ पता नहीं चल सका। वन विभाग ने कॉलोनी के लोगों से अकेले मॉर्निंग वॉक पर न निकलने, छोटे बच्चों को अकेले बाहर न जाने देने के लिए अलर्ट किया है।
कई दिन तक आईआईटी और एनएसआई में दिखने के बाद तेंदुआ मंगलवार को स्माल आर्म्स फैक्टरी में दिखा था। वॉच टॉवर से सुरक्षाकर्मी के शोर मचने पर वह आर्डिनेंस फैक्टरी में कूद गया। बुधवार को पहली बार तेंदुआ अर्मापुर कालोनी के जी-वन ब्लाक के पास टहलता दिखा। कुछ देर बाद स्माल आर्म्स फैक्टरी और आर्डिनेंस फैक्टरी में उसकी चहलकदमी की खबर मिली। वन विभाग की टीमों ने उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाए हैं। पूरे परिसर में इंफ्रारेड कैमरे लगाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *