गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गढ़वाल में तेंदुएं को जलाकर मारा, 156 लोगों पर FIR

mountain-leopard guldar

देहरादून: उत्तराखण्ड के पौड़ी गढ़वाल जिले में पिंजरे में कैद तेंदुएं (गुलदार) को जलाकर मारने के आरोप में ग्राम प्रधान सहित कुल 156 ग्रामीणों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस प्रवक्ता मुकेश गैरोला ने मीडिया को बताया कि वन दरोगा सतीश चंद्र, बुआखाल अनुभाग नागदेव रेंज, पौड़ी ने थाने पर तहरीर दी कि ग्राम सपलोडी में कुछ दिन पूर्व तेंदुएं (गुलदार) ने एक महिला को मार दिया था उसके उपरांत वन विभाग द्वारा उक्त गुलदार को पकड़ने हेतु पिंजरा लगाया गया था। मंगलवार सुबह तेंदुआ (गुलदार) पिंजरे में फंस गया। जब वन विभाग के अधिकारी तथा कर्मचारी पिंजरे में फंसे तेंदुएं (गुलदार) को मौके से रेंज कार्यालय नागदेव ले जाने के लिए ला रहे थे तो ग्राम प्रधान अनिल कुमार, ग्रामसभा सपलोडी द्वारा आस-पास के गांव सरणा, कुलमोरी के करीब 150 पुरुष-महिलाओं को एकत्रित कर उक्त पिंजरे में बंद गुलजार को वन विभाग के कर्मचारियों से धक्का-मुक्की कर पिजरे को छीन लिया। इतना ही नहीं, पिंजरे के ऊपर घास और पेट्रोल डालकर उसमें आग लगा दी जिससे गुलदार की जलकर मौत हो गई।
मुकेश गैरोला ने बताया कि तहरीर के आधार पर ग्राम प्रधान अनिल कुमार, देवेंद्र, हरि सिंह रावत, सरिता देवी, विक्रम सिंह और कैलाश देवी के अतिरिक्त करीब 150 व्यक्ति, नाम अज्ञात, निवासीगण ग्राम सपलोडी, ग्राम सरणा और ग्राम कलमोरी के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, वन कर्मियों पर हमला कर, पिंजरे को छीन कर, आग लगाकर गुलदार को मार देने के संबंध में मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच प्रभारी पुलिस चौकी पाबौ उपनिरीक्षक दीपक पवार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *