गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कोरोना के पांच सौ से कम नये मामले

नई दिल्ली : देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के पांच सौ से कम मामले दर्ज किए गए हैं जबकि छह मरीजों की मौत हुई है। इस बीच देश में कोरोना टीकाकरण भी जारी है और इसी क्रम में पिछले 24 घंटों में 468 लोगों को टीका लगाया गया है और अब तक देश में 2,20,66,98,600 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,49,86,934 हो गयी है। सक्रिय मामलों की संख्या 7,623 घटकर 492 रह गयी है। वहीं मृतकों की संख्या बढ़कर 5,31,839 हो गयी है। इसी अवधि में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 958 बढ़कर 4,44,47,472 पर पहुंच गया है।
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कर्नाटक में सक्रिय मामलों की संख्या में 21 की वृद्धि हुई है। इसके अलावा, पुड्डुचेरी में आठ, तेलंगाना में सात, मिजोरम और पंजाब में चार-चार, आन्ध्र प्रदेश में तीन, गुजरात और मेघालय में दो-दो मामले बढ़े हैं। इसके अलावा, पिछले 24 घंटे में केरल में सबसे ज्यादा 138 कोरोना मामलों में गिरावट दर्ज की गयी है। इसी अवधि में पश्चिम बंगाल में 104 सहित अन्य राज्यों में बिहार, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गोवा, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, ओडिशा, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामलों में कमी पायी गयी है। वहीं दिल्ली में दो, हरियाणा, कर्नाटक, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में क्रमशः एक-एक व्यक्ति की इस बीमारी से मौत हो गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *