गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

देश को अच्छा बनाने के लिए इंडिया गठबंधन को जिताएं

चेन्नई : एम.के.स्टालिन ने रविवार को कहा कि अगर देश को अच्छा बनाना है तो विपक्ष के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन को 2024 के लोकसभा चुनाव में सभी 40 सीटों पर (तमिलनाडु में 39 और पुडुचेरी में एक सीट) जीत दिलानी होगी। स्टालिन ने नेवेली में द्रमुक विधायक सभा राजेंद्रन के विवाह समारोह के अवसर पर वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अपने संबोधन में कहा कि अगर इंडिया गठबंधन जीतता है, तभी भारत की रक्षा की जा सकती है। आगामी लोकसभा चुनाव में तमिलनाडु और पुडुचेरी की सभी 40 सीटों पर जीत के महत्व को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा “ अगर हम इन 40 सीटों पर जीत प्राप्त करते हैं, तो हम केंद्र सरकार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।” स्टालिन ने कहा “ आइए हम एकजुट होकर यह सुनिश्चित करने का संकल्प लें कि इंडिया गठबंधन सभी 40 सीटों पर जीत प्राप्त करेगा। उन्होंने अपने सामान्य नारे के साथ भाषण समाप्त किया, “सभी 40 सीटें हमारी हैं, देश हमारा है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *