गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित

भरतपुर : राजस्थान के धौलपुर जिले में पिछले दो दिनों से हो रही तेज बारिश से जहां एक तरफ जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है वही रेलवे पटरियों के नीचे की जमीन धंसने से कई ट्रेनों के मार्ग को डायवर्ट किया है वही एक रेलगाडी को रद्द किया गया।
जिला मुख्यालय के संतर रोड, जगन तिराहा सहित करीब 2 दर्जन कॉलोनी में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। शहर में जलभराव होने के साथ ही सैपऊं क्षेत्र के पुरैनी गांव में निर्माणाधीन मकान पर बिजली गिर गई। गांव के गजेंद्र सिंह जाट के मकान पर गिरी बिजली ने मकान को पूरी तरह से गिरा दिया। जिस समय बिजली गिरी उसे समय घर के लोग दूसरे मकान में सो रहे थे।
शहर की शिव नगर, पोखरा, दारा सिंह नगर कॉलोनी में चारों ओर से पानी भर चुका है। जिससे लोग घरों में कैद हो गए हैं। लोग घरों से पानी निकालने में जुटे हुए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जेल फाटक के पास किलोमीटर संख्या 1288/34 पर पानी की वजह से पटरी धंस गई। सूचना पर रेलवे के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य शुरू करया। इस दौरान झांसी से दिल्ली की ओर जाने वाली कई ट्रेनों को ग्वालियर से इटावा होकर डायवर्ट किया गया। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक पटरियों का रिस्टोरेशन का कार्य करीब पूरा हो गया है। जिसके बाद कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को दिल्ली के लिए रवाना किया गया। ट्रैक के धंसने की वजह से ग्वालियर इंटरसिटी जबलपुर दिल्ली सहित कई ट्रेनों को ग्वालियर और झांसी से डायवर्ट कर इटावा के जरिए रवाना किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *