झाबुआ : मध्यप्रदेश के आदिवासी बहुल झाबुआ जिले में गर्मी ने तेवर दिखलाना प्रारंभ कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार जिले भर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पर पहूंच गया है। तेज गर्मी को देखते हुए जिला कलेक्टर सुश्री तन्वी हुडा ने जिले के समस्त क्षैक्षणिक विद्यालयों के समय में परिवर्तन कर दिया है। अब स्कूल सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक ही लगेगें।
गर्मी के चलते जिले भर में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की स्थिति पर असर पड़ा है। ग्रामीणों को गांवों में दो से चार किलो मिटर दूर से पानी पोखरों, कुंओं और नदियों की झिरीयों से लाना पड रहा है।
जिले में कई हेंडपंप अभी तक खराब पडे हुए है। झाबुआ जिले के पेटलावद, कुंदनपुर, पारा, कालिदेवी सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की किल्लत देखी जा सकती है। खाद्य विभाग ने लोगों से अपील की है कि गर्मी से बचने के लिये पानी अधिक से अधिक पीये, बे वजह घर से बहार नहीं निकले। अभी से बाजार सूने दिखाई पडने लगे है हालांकि आदिवासियों में विवाह की धूम है। सामूहिक भोज आदि मेें भी सावधानी बरतने के निर्देष प्रशासन द्वारा जारी किये गये है।
