गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

80 घंटे के बचाव अभियान के बाद भी नहीं बच सकी जान

बैतूल : मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में पिछले करीब 80 घंटे से भी ज्यादा समय से बोरवेल में फंसे आठ साल के तन्मय की जान नहीं बचाई जा सकी। आठनेर थाना क्षेत्र के मांडवी में एक खुले बोरवेल में मंगलवार शाम को गिरे तन्मय साहू का आज सुबह शव बाहर निकाला गया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार तन्मय के शव को बोरवेल से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। मंगलवार शाम तन्मय एक खुले बोरवेल में गिर गया था। उसे बचाने के लिए करीब 84 घंटे बचाव अभियान चला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *