गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बच्ची से दुष्कर्म मामले में आरोपी को आजीवन कारावास

दुमका : झारखंड में दुमका जिले की सत्र अदालत ने शुक्रवार को एक बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनायी है। दुमका के प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश रमेश चंद्रा की अदालत ने सजा के बिंदु पर दोनों पक्षों की ओर से बहस सुनने के बाद दोषी सपना कोल को आजीवन कारावास के साथ बीस हजार रुपया जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई। जुर्माना की राशि जमा नहीं करने पर अभियुक्त को छह माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। उल्लेखनीय है कि जिले के रामगढ़ प्रखंड के एक गांव की रहने वाली एक बच्ची 21 जून 20 को जामा में रहने वाले बड़े चाचा के घर आई थी। 26 जून की शाम घर के सदस्य गांव में किसी के घर गए थे। बच्ची घर में अकेली थी। इसी बीच पड़ोस का सपन कोल घर में घुस आया और उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *