कोटा : राजस्थान में कोटा के विशिष्ट न्यायालय (अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण प्रकरण) ने आज हत्या के एक मामले में तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया। न्यायालय में पेश आरोपपत्र के अनुसार कोटा के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में वॉम्बे योजना के पास बसी लुहार बस्ती में किसी विवाद को लेकर वर्ष 2013 में 13 मार्च को तीन आरोपियों दीना उर्फ दिनेश, सुकमा और रायमल ने एक युवक के बॉडीगार्ड उर्फ मुकेश के सीने में चाकू मार दिया था जिसके बाद में इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। इस मामले में प्रस्तुत प्रकरण की सुनवाई के बाद न्यायालय ने आज तीनों आरोपियों को दोषी सिद्ध पाए जाने के उपरांत आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया।
