सहारनपुर : उत्तर प्रदेश में सहारनपुर की एक अदालत ने सामुहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में दो लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है और प्रत्येक पर एक लाख 20 हजार रूपए का आर्थिक दंड भी लगाया। शासकीय अधिवक्ता दीपक सैनी ने आज बताया कि चिलकाना थाने में 21 मई को मृतका की बहन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि रात के समय उसकी बहन की घर में चीख सुनाई दी। परिवार के लोग जब कमरे में पहुंचे तो बहन बेहोश पड़ी थी। अस्पताल ले जाने पर होश में आने पर उसने बताया कि उसी के गांव के वाजिद और फैजान ने उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म किया और उसके जहरीला पदार्थ दे दिया जिससे उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या और सामुहिक दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
