गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड में 5 को उम्रकैद

कोटा : राजस्थान में कोटा संभाग के दो सबसे बड़े अपराधिक गिरोह सरगना बृजराज सिंह हाडा और भानु प्रताप सिंह राजावत के बीच चली आ रही आपसी रंजिश को लेकर हुए दोहरे हत्याकांड के मामले में पांच अपराधियों को आज आजीवन कारावास की सजा सुनाई।
अपर जिला जज क्रम-5 के न्यायाधीश ने आज 13 साल पहले चित्तौड़गढ़ जिले में पुलिस थाना बेगू के जोगणिया माता में बृजराज सिंह उर्फ बबलू, जीतू उर्फ जितेंद्र सिंह की सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड के पांच आरोपी नंदू उर्फ नरेंद्र सिंह, भाया उर्फ सत्येंद्र सिंह , किशन जंगम, वसीम खान, सुश्री शाहीन को उम्र कैद की सज़ा से दण्डित किया है। दो आरोपी वसीम खान, सुश्री शाहीन ज़मानत पर छूटे हुये थे जिन्हें हिरासत में लेकर जेल भेज गया।
इस प्रकरण में सत्येंद्र के अलावा अन्य सभी अभियुक्त ज़मानत पर आज़ाद थे, लेकिन अन्य प्रकरण में न्यायिक अभिरक्षा में होने से किशन जंगम ,नन्दू उर्फ नन्द सिंह प्रोडक्शन वारंट से अदालत पेश किये गये। अभियोजक पक्ष के अनुसार इस दोहरे हत्या प्रकरण में कुल नौ अभियुक्त थे जिनमें से राजेश कमांडो, भानु प्रताप की मृत्यु हो गयी जबकि अंतिम निर्णय के पूर्व दिग्विजय उर्फ बिट्टू को अनुपस्थित होने पर मफरूर घोषित किया। एक बदमाश सुमेर सिंह के विरुद्ध पृथक से कार्यवाही विचाराधीन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *