गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तेलंगाना में हल्की वर्षा के आसार

हैदराबाद : तेलंगाना के एक या दो जिलों के अलग-अलग स्थानों पर गुरुवार और शुक्रवार को हल्की वर्षा के आसार हैं। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने बताया कि राज्य के कुछ जिलों में अलग-अलग स्थानों पर एक और दो अप्रैल को गरज के साथ बौछार पड़ने के आसार हैं।
उन्होंने बताया कि आज से रविवार तक तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा या गरज के साथ बौछार पड़ने के अनुमान हैं। इसके अलावा, मौसम विभाग ने उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में अलग-अलग स्थानों पर अगले 24 घंटों के दौरान 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ गरज के साथ बौछार पड़ने की चेतावनी दी है।
आईएमडी के अनुसार, उत्तर-दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में अलग-अलग स्थानों पर गुरुवार और शुक्रवार को गरज के साथ बिजली गिरने के आसार हैं। यहां आज से शुक्रवार तक एक या दो स्थानों पर मध्यम बारिश और दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। मौसम अधिकारियों ने कहा कि कल राज्य के मैदानी इलाकों में कुरनूल में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *