हैदराबाद : तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर अगले 72 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम वर्षा या गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को बताया कि राज्य में 27, 28, 29 फरवरी और एक मार्च को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। पिछले 24 घंटों के दौरान तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुई।
