गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मध्यप्रदेश में हल्की वर्षा, कहीं-कहीं ओलावृष्टि के आसार

भोपाल : पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते मध्यप्रदेश में अनेक स्थानों पर अगले चौबीस घंटों के दौरान लगभग सभी स्थानों पर हल्की वर्षा, कहीं-कहीं गर्जना के साथ बिजली गिरने व कहीं-कहीं ओला गिरने के आसार हैं। मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में 36़ 0, पचमढ़ी 22़ 6, खंडवा 21, सीधी 20़ 8, बैतूल 18़ 0, दमोह 17, जबलपुर 14़ 8, गुना 14़ 8, नर्मदापुरम 10़ 5 मिमि वर्षा बीते चौबीस घंटों के दौरान दर्ज की इसके साथ ही टीकमगढ़, सतना, नौगांव, सतना, खजुराहो, उमरिया, रीवा, शिवपुरी, रतलाम, भोपाल, सागर, रायसेन, ग्वालियर, इंदौर में हल्की वर्षा 9 से लेकर 1 मिमी के बीच बारिश दर्ज की गयी। तापमानों में गिरावट के साथ बारिश के चलते ठंड बढ़ गयी है।
भोपाल मौसा विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि पाकिस्तान में पश्चिमी विक्षोभ के साथ ही राजस्थान के उत्तर पूर्वी हिस्से में चक्रवाती घेरा बना है इसके साथ ही राज्य के रीवा संभाग तक एक द्रोणिका बनी हुई है। इसके प्रभाव के कारण मौसम का मिजाज बदला है। उन्होंने बताया कि इसके प्रभाव के चलते प्रदेश के रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम और बैतूल जिले में अगले चौबीस घंटों के दौरान गर्जना के साथ बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना है, इन स्थानों पर दूसरे स्थानों की तुलना तेज हवाएं चल सकती है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश के रीवा संभाग में आने वाले जिले के अलावा विदिशा, हरदा, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, सागर, भोपाल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, धार, इंदौर, देवास, शाजापुर, मंदसौर गुना, अशोक नगर, अनूपपुर, शिवपुरी, पन्ना और छतरपुर जिले को इसे यलो जोन में रखा गया है। इन स्थानों पर कहीं गरज चमक के साथ बिजली गिरने का अनुमान है।
श्री सिंह ने बताया कि प्रदेश नर्मदापुरम व रीवा संभाग में आने वाले जिले के साथ राजगढ़, खंडवा, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा व सागर जिले में अगले चौबीस घंटो के दौरान अनेक स्थानों पर हल्की वर्षा के आसार है। उन्होंने बताया कि विदिशा, रायसेन, सीहोर, भोपाल, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, इंदौर, देवास, मंदसौर, गुना अनूपपुर, शिवपुरी, पन्ना व दमोह जिले में कुछ स्थानों पर वर्षा हो सकती है। इसके अलावा अलीराजपुर, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, आगर, नीमच, अशोकनगर, ग्वालियर, दतिया, मुरैना, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, छतरपुर, निवाड़ी और टीकमगढ़ जिले में कही-कहीं हल्की वर्षा के अनुमान है।
प्रदेश में बीते चौबीस घंटो में न्यूनतम तापमान भोपाल संभाग के जिलों में काफी बढ़े, शेष सभी संभागों के जिलों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान खंडवा में दर्ज हुआ है। राजधानी भोपाल में आज सुबह से ही आसमान में बादलों ने डेरा जमा रखा है। देर शाम तक हल्की वर्षा की संभावना है। अगले चौबीस घंटों के दौरान यही स्थिति रहने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *