जींद : हरियाणा के जींद जिले के कंडेला गांव में मंगलवार सुबह एक घर पर बिजली गिरने से इसमें रखा घरेलू सामान जल कर राख हो गया। इसके अलावा पड़ोस के घरों में भी बिजली उपकरण जल गए। पुलिस ने बताया कि घटना के दौरान घर के सभी लागे बरामदे में सोए हुए थे और सुरक्षित बच गये। बिजली गांववासी रणबीर के मकान पर उस समय गिरी जब सुबह बूंदाबांदी हो रही थी, जो सुरिक्षत बच गया। इस घटना में पड़ोसियों के टेलीविज़न, फ्रिज, बिजली मोटरें, बिजली फिटिंग और अन्य उपकरण जल गए।
