नई दिल्ली। लिंगायत मठ सेक्स कांड के आरोपी संत शिवमूर्ति मुरुघ शरणारू को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उसे चित्रदुर्ग जिला जेल भेजा गया है। कर्नाटक पुलिस ने देर रात उसका मेडिकल चेकअप करवाया और फिर कोर्ट में पेश किया। पुलिस आज ओपन कोर्ट में रिमांड की मांग करेगी। संत पर दो नाबालिगों ने यौन शोषण का आरोप लगाया है।
