गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

शराब नीति मामला : मनीष सिसोदिया गिरफ्तार

नई दिल्ली : केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दिल्ली आबकारी नीति मामले में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में आठ घंटे की पूछताछ के बाद रविवार को गिरफ्तार कर लिया। सूत्रों के मुताबिक सिसोदिया को पूछताछ के दौरान कथित तौर पर सहयोग नहीं करने के बाद सीबीआई ने गिरफ्तार किया है।
इससे पहले दिन में श्री सिसोदिया दिल्ली आबकारी नीति मामले में कथित अनियमितताओं के संबंध में पूछताछ के लिए सीबीआई मुख्यालय पहुंचे। वह सीबीआई मुख्यालय जाने से पहले महात्मा गांधी (बापू) का आशीर्वाद लेने राजघाट पहुंचे थे। इस मौक् उन्होंने आप कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “ मैं जेल जाऊं तो पछताना नहीं, गर्व करना। लाखों मनीष सिसोदिया पैदा होंगे, देखते हैं मोदी जी कितने लोगों को रोकते हैं।”
सीबीआई दफ्तर जाने से पहले सिसोदिया ने ट्वीट किया “ आज फिर सीबीआई जा रहा हूं। जांच में पूरा सहयोग करूंगा। लाखों बच्चों का प्यार और करोड़ों देशवासियों का आशीर्वाद हमारे साथ है। कुछ महीने जेल में रहना पड़ेगा। ऐसे झूठे आरोपों के कारण जेल जाना छोटी बात है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *