गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अजमेर में पिकअप से शराब बरामद, तीन गिरफ्तार

अजमेर : राजस्थान में अजमेर के निकटवर्ती पुष्कर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक पिकअप वाहन से 26 पेटी शराब बरामद कर तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार लोकसभा चुनाव आदर्श आचार संहिता की पालना में चलाये जा रहे जांच अभियान के तहत बीती रात सूचना के बाद शराब तस्करों का पीछा करते हुए आज सुबह तीन बजे कड़ैल पेट्रोल पंप के पास से एक पिकअप से 26 पेटी शराब बरामद की जो नागौर ले जाई जा रही थी।
प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी कांबले शरण गोपीनाथ ने बताया कि अवैध शराब का परिवहन सूचना पर एक पिकअप से अवैध शराब बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया तथा एक भागने में सफल रहा, जिसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि बरामद अवैध शराब में अलग-अलग ब्रांड का माल है। गिरफ्तार आरोपी नरेंद्र, विक्रम और भगवान हैं। वहीं कड़ैल का अजय भागने में सफल रहा। पुलिस ने पिकअप एवं एक मारूति को भी जब्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *