गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

यूपी में अब एक घंटा ज्यादा खुलेंगी मदिरा की दुकान

नोएडा/ गाजियाबाद : (पीएमए) शराब का शौक रखने वालों के लिए ख़ास खबर है। नोएडा और गाजियाबाद समेत पूरे उत्तर प्रदेश में शराब की दुकान अब एक घंटा ज्यादा खुलेंगी। सरकार की तरफ से यह आदेश जारी किया गया है। यूपी के आबकारी आयुक्त ने आदेश में कहा है कि एक घंटा अधिक मदिरा की दुकान खोली जाएं। नोटिफिकेशन जारी किया गया है। रात के समय एक घंटा अतिरिक्त दुकान खोली जाएंगी। मदिरा की सभी फुटकर दुकानों पर यह आदेश लागू किया गया है। आदेश देशी और अंग्रेजी दोनों प्रकार की शराब बेचने वाली दुकानों पर लागू होगा।

यह है पूरा मामला
मदिरा पीने वालों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की खुशखबरी है। आबकारी आयुक्त सेंथियन पांडियन सी की ओर से नोटिफिकेशन जारी किया गया है। आबकारी आयुक्त सेंथिल पांडियन ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए 24 दिसंबर और 31 दिसंबरको समस्त फुटकर दुकानों से बिक्री का समय प्रातः 10 बजे से रात्रि 11 बजे तक करने की अनुमति दी है। आपको बता दें कि सामान्य दिनों में फुटकर दुकानों पर मदिरा की बिक्री का समय प्रातः 10 बजे से रात्रि 10 बजे तक रहता है। मदिरा की फुटकर दुकानों पर बिक्री का समय एक घंटा अतिरिक्त किया गया है। 25 दिसंबर को क्रिसमस के अवसर पर 24 दिसंबर की रात 11 बजे तक मदिरा की बिक्री की जाएगी। जबकि 1 जनवरी नववर्ष के अवसर पर 31 दिसंबर की रात 11 बजे तक मदिरा बेची जा सकेगी। यह आदेश केवल दो दिनों 24 और 31 दिसंबर के लिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *