गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

10 लाख रुपए की शराब बरामद

उदयपुर : राजस्थान में उदयपुर जिले के टीडी थाना क्षेत्र में पुलिस ने तस्करी कर गुजरात ले जाई जा रही हरियाणा निर्मित करीब दस लाख रुपए की शराब बरामद कर एक नाबालिग सहित दो लोगों को हिरासत में लिया है।
पुलिस के अनुसार टीडी थानाधिकारी कमलेन्द्र सिंह के नेतृत्व में कल रात राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाकाबंदी के दौरान आई पिकअप गाडी को रुकवा कर उसकी तलाश की गई। तलाशी के दौरान गाडी में प्याज की बोरियों के नीचे छुपाकर रखे गए विभिन्न ब्रांड की शराब के 99 कार्टून बरामद किये गये। पुलिस ने बताया कि इस शराब की बाजार कीमत करीब दस लाख रुपए बताई गई है। पुलिस ने इस मामले में ट्रक चालक एवं एक नाबालिग को हिरासत में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *