गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सिंधुदुर्ग में 34.32 लाख की शराब जब्त, 2 हिरासत में

कोल्हापुर/सिंधुदुर्ग : महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले के ओरोस में कोल्हापुर संभाग के राज्य उत्पाद शुल्क विभाग के उड़न दस्ते ने शुक्रवार को एक टेम्पो से पड़ोसी गोवा से अवैध रूप से ले जाई जा रही 34.32 लाख रुपये मूल्य की भारत निर्मित विदेशी शराब जब्त की और इस सिलसिले में दो लोगों को हिरासत में ले लिया।
एक विश्वसनीय सूचना पर कार्रवाई करते हुए लोकसभा चुनाव की पृष्ठभूमि में ओरोस क्षेत्र में गश्त के दौरान उड़न दस्ते ने संदेह के आधार पर एक टेम्पो को रोका। वाहन की तलाशी के दौरान उसमें आईएमएफएल के बक्शे मिले। इन बक्शों में 34.32 लाख रुपये की शराब से भरी पेटियां थी इन्हें और परिवहन के लिए इस्तेमाल किए गए टेम्पो को जब्त कर लिया गया। इन सबको मिलाकर कुल कीमत 50.49 लाख रुपये है।
यहां एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि टीम ने इस सिलसिले में दो लोगों सोमनाथ जाधव और अशोक देशमुख को हिरासत में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *