गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गोल्ड जीतकर लिटिल फ्लोरियंस ने किया शानदार प्रदर्शन

शाहदरा : शिवाजी पार्क, स्थित लिटिल फ्लॉवर्स विद्यालय के छात्रों ने 35वीं जूनियर और 25वीं सब- जूनियर पुरुष और महिला वर्ग में टग ऑफ वार, प्रतियोगिता में भाग लिया। राज्य स्तर के खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक और रजत पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।

चिनचिनाई बीच, पालगढ़, महाराष्ट्र में 560 किलोग्राम वर्ग के अंतर्गत 23 राज्यों के लगभग 1000 खिलाड़ियों ने भाग लिया। विद्यालय के लिए बड़े गर्व की बात है इसमें लिटिल फ्लावर्स पब्लिक सीनियर सेकंडरी विद्यालय के पुरुष वर्ग में अनीश चौहान और इशांन सरोही ने अंडर-19 वर्ग के अंतर्गत स्वर्ण पदक जीता। वहीं महिला वर्ग में खुशी जैन और आयुषी चौधरी ने दिल्ली की‌ अंडर-17 टीम का हिस्सा बनते हुए रजत पदक प्राप्त किया। विद्यालय के छात्रों और उनके खेल प्रशिक्षकों की कड़ी मेहनत और अनुशासन के कारण ही विद्यालय के छात्र राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
दिल्ली सरकार द्वारा इन होनहार छात्रों को छात्रवृत्ति भी प्रदान की जाएगी ।इस संदर्भ में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नीता दुआ ने छात्रों को बधाई देते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया कि वे खेलों में भारत का गौरव बढ़ाएं। विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्री रोहित दुआ ने छात्रों को बधाई देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *