गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

दिल्ली में लिव-इन पार्टनर की हत्या

प्रेमी ने महिला के जबड़े, गले और हाथ पर चाकू मारा; श्रद्धा के जैसे टुकड़े करने का प्लान था
नई दिल्ली :
दिल्ली के तिलक नगर में एक व्यक्ति ने अपनी लिव-इन पार्टनर की चाकू मारकर हत्या कर दी। उसने महिला के जबड़े, गले और हाथ पर चाकू से वार किया और फरार हो गया। महिला का शव उस घर से बरामद किया गया है, जहां वह किराए पर रहती थी।
मृतक का नाम रेखा रानी, जबकि आरोपी का नाम मनप्रीत है। रेखा की 16 साल की बेटी भी है, जो उसके साथ ही रहती थी। पुलिस को शक है कि वह श्रद्धा मर्डर केस से प्रेरित था और रेखा के टुकड़े करना चाहता था, लेकिन घर में रेखा की बेटी थी इसलिए वह ऐसा नहीं कर पाया। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने आरोपी को पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है।
महिला से छुटकारा पाने के लिए की हत्या
पुलिस ने बताया कि आरोपी दिल्ली में सेकंड हैंड कारों की खरीद फरोख्त का काम करता है। उसके पिता स् में रहते हैं। उसकी शादी 2006 में हुई थी। पत्नी से उसके दो बेटे हैं लेकिन 2015 में वह रानी नाम की महिला के संपर्क में आया। मनप्रीत ने इसके बाद गणेश नगर में एक मकान किराए पर ले लिया। जिसमें वह रेखा के साथ लिव-इन में रहने लगा। धीरे-धीरे उसे लगा कि वह अब इस रिश्ते में फंसा हुआ महसूस कर रहा है, इसलिए उसने रानी की हत्या करने का प्लान बनाया।
15 साल से किराए के घर में रह रही थी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 35 साल की रानी 15 साल से अपनी बेटी के साथ किराए के घर में रह रही थी। हत्या के बाद पुलिस वहां पहुंची तो उसके घर पर ताला लगा था। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर रानी का शव पड़ा था। पुलिस के मुताबिक महिला की बेटी को पता नहीं था कि उसकी मां की हत्या कर दी गई है। उसे लग रहा था उसकी मां दवा खाकर कमरे में सो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *