नई दिल्ली : होम एवं लिविंग कंज्यूमर प्रोडक्ट निर्माता लिवप्योर ने चिमनी सेगमेंट के लॉन्च की घोषणा की है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि चिमनी की पेशकश के साथ लिवप्योर ने रसोईघर के क्षेत्र में अपनी मौजूदगी बनाते हुए ग्राहकों के लिये भरोसेमंद, कुशल एवं स्टाइलिश उपकरण पेश किये हैं, ताकि उनका कुकिंग का अनुभव बेहतर हो और किचन के स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण को बढ़ावा मिले। चिमनी उत्पाद आज से फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है।
कंपनी भविष्य में चिमनी रेंज की उपलब्धता को मॉडर्न और जनरल ट्रेड चैनलों तक विस्तारित करने की योजना में भी है, ताकि देशभर में ग्राहकों को ज्यादा सुलभता मिल सके। लिवप्योर ने चार श्रेणी में चिमनी के 10 मॉडल उतारे हैं। चिमनी में इन-बिल्ट थर्मल ऑटो-क्लीन टेक्नोलॉजी है, जो रख-रखाव को आसान बनाती है। कंपनी ने ब्राण्डेड चिमनी की बढ़ रही मांग को ध्यान में रखते हुये इस श्रेणी में प्रवेश किया है।
लिवप्योर के प्रबंध निदेशक राकेश कौल ने कहा, “हम फ्लिपकार्ट पर लिवप्योर चिमनी की पेशकश करते हुए उत्साहित हैं, जिससे कि हमारे ग्राहकों के सुख को बढ़ाने वाले बेजोड़ उत्पाद देने के लिये हमारी प्रतिबद्धता का पता चलता है। रसोईघर के विस्तृत क्षेत्र में कदम रखते हुए हमारा लक्ष्य कुकिंग का एक स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाना है, जो वाटर प्यूरीफायर्स की हमारी मौजूदा श्रृंखला का पूरक हो।
हमारी चिमनी उपभोक्ता की बढ़ती जरूरत और पसंद के अनुरूप हैं और हमें विश्वास है कि उनके नए-नए फीचर्स और उच्च-गुणवत्ता का प्रदर्शन रसोईघर के क्षेत्र में आनंद को बढ़ाएगा।” उन्होंने कहा कि लिवप्योर नवाचार पर ज्यादा ध्यान देती है और यह नई-नई कैटेगरीज पेश करना और अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का विस्तार करना जारी रखेगी और अपने ग्राहकों की विकसित होती आवश्यकताएं पूरी करती रहेगी।
