गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

लाइज़ोल का नोमोरहाफटु्थ्स अभियान

नई दिल्ली : हाइजीन उत्पाद लाइजोल ने फर्श की सफाई के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से नोमोरहाफट्रुथ्स अभियान शुरू किया है। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से शुरू किये गये इस अभियान का उद्देश्य फिनाइल के प्रभावी होने से जुड़े मिथकों को दूर करना और सफाई से जुड़ी सही आदतों के बारे में उपभोक्ताओं के बीच जागरूकता बढ़ाना है।
उसने कहा कि बीते कई दशकों से, भारतीय उपभोक्ता यह मानते रहे हैं कि फिनाइल अत्यधिक प्रभावी फर्श क्लीनर हैं। लेकिन अध्ययनों से पता चला है कि साधारण फिनाइल पोछा लगाने पर केवल 50 प्रतिशत कीटाणुओं को नष्ट करते हैं। भारत के प्रमुख कीटाणुनाशक ब्रांड लाइज़ोल और एक स्वतंत्र अनुसंधान एजेंसी द्वारा किए गए एक संयुक्त अध्ययन से घरेलू सतहों पर विभिन्न प्रकार के बैक्टीरिया और वायरस की उपस्थिति का पता चला है, जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों और संक्रमणों का कारण बन सकते हैं। ये बैक्टीरिया और वायरस डायरिया जैसी बीमारियों और त्वचा संक्रमण, मूत्र नली के संक्रमण, मुँहासे, आंख और रक्तप्रवाह के संक्रमण जैसी स्थितियों के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। इसे देखते हुए ही यह अभियान शुरू किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *