औरैया: उत्तर प्रदेश में औरैया शहर के मोहल्ला सत्तेश्वर निवासी एक वकील की पुत्री और एलएलबी द्वितीय वर्ष की छात्रा ने अज्ञात कारणों के चलते पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली लगने से छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उपचार के लिये उसे जिला अस्पताल ले गये जहां चिकित्सकों ने छात्रा की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि शहर के मोहल्ला सत्तेश्वर के पाल कॉलोनी निवासी अधिवक्ता राजपाल की 19 वर्षीय पुत्री शिवांगी पाल राजस्थान के एक विद्यालय में एलएलबी द्वितीय वर्ष की छात्रा है। हाल ही में वह अपने घर पर आई हुई थी। शिवांगी सोमवार की सुबह घर का काम निपटा रही थी उसी दौरान किसी कारण बस उसने अपने पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से कनपटी में गोली मार ली।
गोली की आवाज सुनकर घरवालों ने दौड़कर देखा तो वह खून से लथपथ जमीन पर पड़ी हुई थी। सूत्रों से जानकारी मिली है कि शिवांगी का पिछले छह माह से डिप्रेशन का उपचार चल रहा था। शायद इसी के चलते उसने गोली मार ली है। फिलहाल उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर रेफर कर दिया गया है। छात्रा की हालत नाजुक बताई जा रही है। मामले की जानकारी पाकर कोतवाली पुलिस अस्पताल में पहुंच गई थी और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
Business man depressed from failure of business and gun