गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कोल्हापुर में लॉज मालिक की गोली मारकर हत्या

कोल्हापुर : महाराष्ट्र के शहर कोल्हापुर में पैसे के लेकर हुए विवाद में दो हमलावरों ने एक मकान मालिक की गोली मार कर हत्या कर दी। जिले की कारवीर तहसील के डोनवाडे गांव फाटा में रविवार देर रात कोल्हापुर-गगनबावड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर यह घटना हुई। कारवीर पुलिस के अनुसार राजमार्ग पर डोनवाडे फाटा में एक लॉज के मालिक चंद्रकांत अबाजी पाटिल (50) ने कारवीर तहसील के पास के खुपीर गांव के निवासी दो लोगों को कुछ नकदी दी थी और पैसे वापस करने के लिए लगातार मांग कर रहा था।

मकान मालिक की रोज-रोज की मांग से गुस्साए दो संदिग्ध हमलावर मकान में आए और अपनी पिस्तौल से उसे गोली मार दी। इस घटना में मकान मालिक चंद्रकांत की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना मिलने के बाद कारवीर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तलाशी अभियान चलाकर दो हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया, जिनकी अभी तक पहचान नहीं हो पायी है। घटना की जांच की निगरानी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीलेश खतमोडे-पाटिल अन्य शीर्ष पुलिस अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर मौजूद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *