गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

लोकबंधु अस्पताल की नर्स ने किया आत्महत्या का प्रयास

नींद की गोलियां खाने से बिगड़ी हालत, अस्पताल प्रशासन के चमड़ी मोटी हो गई…कहने से परेशान थी
लखनऊ :
राजधानी के सरकारी अस्पताल में नर्सिंग स्टॉफ से जुड़ा सनसनीखेज मामला सामने आया हैं। कानपुर रोड स्थिति लोकबंधु राजनारायण संयुक्त चिकित्सालय में उत्पीड़न झेल रही नर्स ने शनिवार को नींद की गोलियां खा लीं। बेहोशी की हालत में नर्स को इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। नर्स के परिजनों ने मैट्रन और अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए उत्पीड़न की बात कही हैं। नर्स के पति की तरफ से कृष्णानगर थाने में 2 डॉक्टर समेत तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने के लिए तहरीर दी गई हैं।
अस्पताल में भर्ती कर नर्स का हो रहा उपचार
लोकबंधु अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर इंचार्ज नर्स मंजू देवू ने शनिवार सुबह नींद की गोलियां खा ली। इससे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिवारीजनों ने उन्हें इमरजेंसी में भर्ती कराया। नर्स ने पुलिस को बताया कि अस्पताल में काम का दबाव अधिक है। अफसरों पर प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया । साथ ही राउंड के वक्त डॉक्टर वीडियो बनाते हैं। बाद में उसे ग्रुप में डाल कर मानसिक दबाव डालते थे।
लगातार हो रहा शोषण
नर्स के पति कैलाश चंद्र ने कृष्णा नगर थाना प्रभारी को दी गई लिखित तहरीर में बताया कि हैं उसकी पत्नी मंजू देवी को अस्पताल के अधीक्षक चमड़ी मोटी हो गई हैं कहते हैं। रोजाना हो रहे इस उत्पीड़न से तंग आकर उन्होंने पत्नी ने यह कदम उठाया हैं। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एसके सक्सेना, चिकित्सा अधीक्षक अजयशंकर त्रिपाठी और मैट्रन अरुणा त्रिपाठी के विरुद्ध FIR दर्ज करते हुए कड़ी कार्रवाई करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *