गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अपनी दुर्दशा के चलते परेशानी का कारण बनी हुई है लोनी रोड

नई दिल्ली : उत्तर पूर्वी दिल्ली के शाहदरा क्षेत्र स्थित लोनी रोड अपनी दुर्दशा के चलते स्थानीय लोगों की परेशानी का कारण बनी हुई है यह रोड स्थानीय निकायों में तालमेल के अभाव के चलते हमेशा जर्जर हालत में रहती है अभी 1 माह पहले ही शायद पहली बार तारकोल कंक्रीट से यह रोड बहुत सुंदर बनी लेकिन अब जल बोर्ड ने इसे मिसिंग सीवर लाइन के नाम पर खोदना शुरू कर फिर हालत वही की वही कर दी है आलम यह है कि राजनीतिक नेता इस पर गलती मानने की जगह इसे सही बताते हैं भले ही जनता को कितनी दिक्कत हो उससे उन्हें कोई लेना देना नहीं है शाहदरा के जीटी रोड से उत्तर प्रदेश के लोनी से जुड़ने वाली इस रोड का शाहदरा से दुर्गापुरी तक का हिस्सा हमेशा जर्जर हालत में रहता है गड्ढों की भरमार ऊंचा नीचा भराव के कारण घंटों यहां जाम लगा रहता है जिसकी शिकायतें लोग करते रहते थे लेकिन कोई असर नहीं होता था लेकिन पिछले दिनों इस रोड के शायद भाग्य जागे और इसे तारकोल कंक्रीट से बेहद खूबसूरत गड्ढा रहित बना दिया जिसके बाद लग ही नहीं रहा था कि यह वही रोड है रोड सही होने के चलते ट्रैफिक भी सामान्य भाव से चल रहा था इस रोड के भाग्य में शायद सही होना लिखा ही नहीं था एक माह बाद रोहतास नगर के विधायक जितेंद्र महाजन उनकी टीम ने मिसिंग सीवर लाइन योजना का शुभारंभ कर दिया जिसके चलते जगह-जगह रोड खोदी जा रही है और फिर जाम लग रहा है इस बात का जवाब किसी पर नहीं है यदि यह काम रोड के बनने से पहले कर लिया जाता तो उसमें क्या दिक्कत आने वाली थी लोनी रोड टिंबर मर्चेंट एंड ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष मित्तल का कहना है कि टूट-फूट की वजह से रोड पर भारी जाम रहता है जिसका सारा खामियाजा व्यापारियों को उठाना पड़ता है कभी यहां शराब की दुकानों से जाम तो कभी ट्रैफिक व्यवस्था से जाम हमें भुगतना पड़ता है मनीष मित्तल कहते हैं कि स्थानीय निकाय अपने तालमेल के अभाव में जनता को परेशान करें यह सही नहीं है रोहताश नगर के विधायक जितेंद्र महाजन खुद कहते हैं कि पिछले 30 वर्षों से लंबित सीवर लाइन को डालने का काम शुरू हुआ है लेकिन यह रोड बनने से पहले भी हो सकता था इसका जवाब की जगह कहा जाता है इस काम के बाद लोनी रोड को पहले की भांति सुंदर बना दिया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *