गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

टोल प्लाजा कैशियर से लूट

फगवाड़ा : पंजाब में फगवाड़ा बस अड्डे के नज़दीक लधोवाल टोल प्लाजा के कैशियर सौदागर सिंह से पांच सशस्त्र लुटेरे सोमवार को पूर्वाह्न दिन-दहाड़े 23.4 लाख रुपये की नकदी छीन का फरार हो गये। पुलिस ने बताया कि कैशियर सौदागर सिंह उक्त राशि लेकर एक वाहन में लेकर फिल्लौर स्थित बैंक के लिये जा रहा था कि रास्ते में लुटेरों ने उनके वाहन को रोक कर उनके और वाहन चालक अनीष कुमार के साथ मारपीट कर इनसे पिस्तौल और तेज धारदार हथियारों के बल पर रुपयों से भरा बैग छीन लिया। लुटेरे इसके बाद गोराया की ओर फरार हो गये। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा उसने सभी निकासी मार्गों को सील तथा पड़ोसी राज्यों की पुलिस को इस घटना के बारे में अलर्ट कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *