गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पीडब्ल्यूडी में नुक्सान, 600 सड़कें बंद

शिमला : हिमाचल प्रदेश में बरसात में भारी नुकसान हुआ है। खासकर लोक निर्माण विभाग को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। लोक निर्माण विभाग को अब तक 26 करोड़ का नुकसान हो चुका है, जिसमें 600 सड़के अभी भी बंद है। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सचिवालय में पत्रकार वार्ता कर कहा कि प्रदेश में बारिश से इस बार भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री लगातार प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं और लोगों को राहत देने का कार्य कर रहे हैं। केंद्र सरकार से जो हिमाचल को मदद मिलनी चाहिए थी, उस तरह की मदद नहीं मिल रही है।
वहीं उन्होंने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा जारी 2643 करोड़ जारी करने के लिए केंद्र सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और लोक निर्माण विभाग के प्रयासों से प्रदेश को इस आपदा के समय ये बड़ी सौगात मिली है। प्रदेश में जल्द ही नई सड़कों का निर्माण कार्य इससे शुरू हो पाएगा। लोक निर्माण विभाग ग्लोबल टेंडर करेगी और सड़क निर्माण की गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखा जाएगा।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में आपदा के समय राजनीति न करके सभी को एकजुट होकर केंद्र के समक्ष हिमाचल के हितों को रखना चाहिए। प्रदेश को राष्ट्रीय आपदा राज्य घोषित करने की मांग विपक्ष को भी करनी चाहिए ताकि प्रदेश को अधिक से अधिक आर्थिक मदद केंद्र सरकार से मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *