गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

इटावा में आग से करीब 40 लाख का नुकसान

इटावा : उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में दो दुकान और एक मकान में आग लगने से करीब 40 लाख की संपत्ति जलकर खाक हो गई है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी तबारक हुसैन ने सोमवार को बताया कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना रात करीब दो बजे की है। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और लाखों का सामान जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को जानकारी दी।
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकानदार और गृह स्वामी के मुताबिक करीब 40 लाख का नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है।
आग कॉस्मेटिक और मोटरबाइक सर्विस सेंटर के अलावा शिक्षक मनीष के घर के कमरे तक जा पहुंची जिससे कमरे बंद सोफा, बेड, समेत अन्य फनीचर और समान जल गया। दमकल टीम ने दुकान की दीवार तोड़ते हुए आग पर काबू पाया। हालांकि दमकल टीम जब तक वहां पहुंची तब तक आग से जी नुकसान होना था, वह हो चुका था। इसी के साथ भीषण आग के कारण दुकान व मकान का लेंटर भी चटक गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *