गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

नमकीन फैक्ट्री में आग से लाखों का नुकसान

बड़वानी : मध्यप्रदेश के बड़वानी जिला मुख्यालय से पांच किलोमीटर दूर बड़गांव में आज तड़के एक नमकीन फैक्ट्री में आग लगने से लाखों रुपयों का नुकसान होने की आशंका है। बड़वानी की अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) रूपरेखा यादव ने बताया कि बंधन रोड स्थित इस फैक्ट्री में तड़के शार्ट सर्किट से आग लगने के चलते नमकीन बनाने की मशीनें, पैक्ड नमकीन और कच्चा माल जल गया। उन्होंने बताया कि अग्निशामक दलों ने जब तक आग पर काबू पाया, तब तक काफी नुकसान हो चुका था।

फैक्ट्री परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगना पाया गया है। पुलिस ने प्रकरण कायम कर लिया है। फैक्ट्री के संचालक श्रीकांत वाघे ने बताया कि मुख्य मशीन के अलावा बना हुआ नमकीन और कच्चा माल जलकर नष्ट हो गया। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि लगभग 50 लाख रुपए के नुकसान की आशंका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *